मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता नीट को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्रों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन ने यह पत्र सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजा है।नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्यों से कहा है कि वह नीट को लेकर 20 और 21 जून को मेडिकल छात्रों को कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में छात्रों पर निगरानी की जाएगी। नेशनल मेडिकल कमीशन ने कहा है कि अगर किसी छात्र के साथ बहुत आपातकालीन समस्या नहीं हो तो उन्हें छुट्टी न दी जाए। इससे पहले मई में हुई परीक्षा को लेकर भी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों की छुट्टी रद्द की गई थी। यह भी पढ़ें- नीट : मेडिकल छात्रों को दो दिन नहीं मिलेगी छुट्टी यह भी पढ़ें- NEET-UG re-exam 2026: 20-21 जून को...