मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीट की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों पर दोहरा दबाव है। परीक्षार्थियों का कहना है कि दोबारा हो रही परीक्षा में पिछलीबार से कठिन सवाल पूछे जाने का डर है, इसलिए हमलोग पहले से अधिक घंटे पढ़ाई कर रहे हैं। एक बार तैयारी और परीक्षा देने के बाद दोबारा उसी चीज की तैयारी करना मुश्किल हो जाता है। हमने जो पहले पढ़ा है, उसे रिवाइज करने में जुटे हुए हैं। परीक्षार्थिंयों का कहना है कि हमारे लिए अभी मुश्किल भरा समय है। नीट की परीक्षा 21 जून को होनी है। परीक्षा को लेकर कई सवाल भी परीक्षार्थियों के मन में उठ रहे हैं। परीक्षार्थियों का कहना है कि हम अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा कैसी होगी, यह परीक्षा केंद्र पर ही पता चलेगा। यह भी पढ़ें- नीट : परीक्षार्थियों पर दोहरा दबाव, कठिन सवाल आने क...