सीतामढ़ी, जुलाई 23 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। नीट विवाद को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन बुधवार को सीतामढ़ी में भी हुआ। दिल्ली के जंतर-मंतर और पटना में हुए प्रदर्शनों के बाद सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। छात्र संगठन सीजेपी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। यह भी पढ़ें- दिल्ली में लाठी चार्ज के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शनप्रदर्शन का मार्ग प्रदर्शन के तहत एक विशाल जुलूस शांति नगर चौक से निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबू वीर कुंवर सिंह चौक तक पहुंचा। जुलूस में शामिल छात्र हाथों में तख्तियां और बैनर लिए हुए थे तथा परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे। इस दौरान छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके स...