नीट, जेईई में सफलता पर दो भाई सम्मानित
बदायूं, जुलाई 22 -- बिल्सी, संवाददाता। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र अनस सिद्दीकी और जेईई में सफलता हासिल करने वाले उनके छोटे भाई अहमद रजा सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।विद्यालय की ओर से दोनों मेधावी भाईयों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। में सीएचसी के एमओआईसी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, प्रबंध समिति के पदाधिकारी संजीव वार्ष्णेय और अवनेश वार्ष्णेय ने भी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। अनस सिद्दीकी और अहमद रजा सिद्दीकी ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किये। दोनों छात्रों के पिता अली हुसैन ने कहा कि उनके पुत्रों ने कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। यह भी पढ़ें- प्रज्ञा निकेतन के दो छात्रों को नीट में मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.