हमीरपुर, जून 7 -- हमीरपुर। थाना जलालपुर क्षेत्र के ममना गांव में प्लाट की बीम के नीचे से मिट्टी निकालने का विरोध करने पर भाई और भतीजे ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। घायल ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ममना गांव निवासी चंद्रपाल सिंह ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि रविवार सुबह उसका भाई गया प्रसाद और भतीजा अमित उसके प्लाट की बीम को टेढ़ा कर नीचे से मिट्टी निकाल रहे थे। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट आई और बाएं हाथ में भी गंभीर चोट लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि चंद्रप...