भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता हेमांगियामा के शिकार 20 साल के युवक की सर्जरी गुरुवार को मायागंज अस्पताल के ईएनटी (कान, नाक व गला रोग) विभाग में हो गई। सर्जरी के बाद युवक की सेहत ठीक है और वह एक सप्ताह में पूरी तरह से ठीक हो जाएगा। बांका जिले के रजौन निवासी 20 साल के आदित्य कुमार के नीचे वाले होठ में हेमांगियोमा (होठ का मोटा हो जाना) था, जिससे उसके चेहरे की बनावट के बिगड़ने का खतरा था तो वहीं उसके होठ से खून बहने की शिकायत थी। इसके निदान के तहत मायागंज अस्पताल के ईएनटी विभाग के ओपीडी में दिखाया गया तो विभाग के हेड डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सर्जरी करने का निर्णय लिया। गुरुवार को उन्होंने निश्चेतक डॉ. शहजाद और टीम के साथ इस सर्जरी को अंजाम दे दिया। टीम में सुप्रिया, रीना आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...