तेहरान, अप्रैल 12 -- अमेरिका और ईरान की बातचीत विफल हो चुकी है। इसके बाद तमाम बयान आ रहे हैं। इसी कड़ी में ईरान ने अमेरिका को दुष्ट और नीच बता डाला है। इस बयान में कहा गया है कि अमेरिका जो युद्ध में हासिल नहीं कर पाया, वह बातचीत की टेबल पर हासिल करना चाहता था। हम उसकी सभी शर्तों को सिरे से खारिज करते हैं। वहीं, ईरानी डेलीगेशन का हिस्सा रहे, पार्लियामेंट स्पीकर गालिबाफ ने स्पष्ट कहाकि अमेरिका ईरान का भरोसा जीतने में नाकाम रहा। उन्होंने रविवार को इस बारे में बयान जारी करते हुए कहाकि ईरानी डेलीगेशन में शामिल मेरे साथियों ने बेहद सकारात्मक पहल की। गालिबाफ ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि लेकिन दूसरी तरफ से बातचीत में विश्वास ही नहीं दिखाया गया। वहीं, ईरान के पूर्व वित्तमंत्री जरीफ ने वार्ता खत्म होने का दोष अमेरिका पर डाला है। ईरान के पूर्व विदेश...