लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में नींव खोदने को लेकर हुआ विवाद गुरुवार को हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद दोनों ओर से कोतवाली में तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रास रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से रंजीत कुमार ने आरोप लगाया कि उसके घर के सामने नींव खोदकर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा था। विरोध करने पर लल्लन, उसकी पत्नी सरोजनी देवी और पुत्र अमित ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान कुदाल और लाठी-डंडों से वार किए गए, जिससे रंजीत के सिर और हाथ में चोटें आईं। साथ ही उसके नाबालिग पुत्र अनुज को भी मारपीट में गंभीर चोटें आईं। दूसरी ओर लल्लन कुमार ने भी रंजीत, सुशील और पिंकी देवी प...