शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- क्षेत्र के गांव जठियापुर बुजुर्ग में नींव भरी पड़ी जमीन पर कब्जा कर अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने उप जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र रामसरन ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी जमीन पर करीब 30 वर्षों से नींव भरी पड़ी है। आरोप है कि गांव के प्रधान द्वारा रंजिश के चलते उनकी जमीन की नींव उखड़वाकर वहां अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने उप जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर निर्माण कार्य रुकवाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.