प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- कुंडा, संवाददाता। जमीन पर नींव खुदाई को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष में मारपीट हुई। पुलिस के पहुंचने पर भी वह लोग मारपीट करते एक-दूसरे को जानलेवा धमकी देते रहे। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्ष से नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के दरोगा गोविंद सिंह चौहान ने पुलिस को तहरीर दी। 20 मार्च को 11 बजे खबर मिली की बाबूगंज बाजार में जमीन के विवाद में दो पक्ष मारपीट कर रहे हैं। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक पक्ष से राम लखन सोनकर दूसरे पक्ष से गोपी सोनकर जमीन पर खोदी गई नींव को लेकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर रहे थे। मारपीट के दौरान राम लखन सोनकर, नोखेलाल सोनकर, रघुराज सोनकर, गोपी सोनकर, अभिषेक सोनकर उर्फ चुलबुल घायल हो गए। उनको सीएचसी लाकर इलाज कराया। दरोगा गोविन्द सिंह की तहरीर पर पुलिस...