नींव खोदने का विरोध करने पर मारपीट, चार पर मुकदमा
फतेहपुर, जून 28 -- खागा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाखीपुर गांव में बीते शनिवार जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लाखीपुर निवासी गुलाब मौर्य पुत्र राममनोहर शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण के लिए नींव खोद रहे थे। इसी दौरान गांव के ही निरंजन पुत्र विजय बहादुर, नितिन पुत्र निरंजन, विजय बहादुर पुत्र सूरज और गीता देवी लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए। आरोपियों ने नींव खुदाई का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब गुलाब ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। हमले में गुलाब के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार सुनकर जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तब तक आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.