कन्नौज, दिसम्बर 23 -- कन्नौज,संवाददाता। कोल्ड स्टोरेज की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए नींव खोदने के दौरान मंगलवार को अचानक मिट्टी धंस गई। मजदूरों ने आनन-फानन मलबा हटाकर मजदूर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली की मकरन्दनगर चौकी क्षेत्र में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की पिछली दीवार बनाने का काम चल रहा था। मंगलवार की सुबह जेसीबी से नींव खोदी गई और मिट्टी पास में ही जमा कर दी गई। खोदी गई नींव के अन्दर पिलर बनाने के लिए कुछ मजदूर गड्डा खोद रहे थे। तभी नींव के ऊपर जमा मिट्टी अचानक धस गई और गड्डा खोद रहा 45 वर्षीय मजदूर रामू पुत्र जंगीलाल निवासी गुलरियनपुरवा थाना कन्नौज मलबे में दब गया। घटना होते ही परिसर में हड़कम्प मच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.