गिरडीह, मार्च 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। चपुआडीह हाइ स्कूल की घेराबंदी के दौरान हो रही नींव खुदाई में जगह जगह पर पाइप लाइन खंडित हो जाने से स्कूल सहित गांव में पानी सप्लाई बंद हो गया है। जिससे पानी के लिये हाय तौबा मच गई है। संवेदक की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों मे भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मुखिया मो शमीम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलनो पर मुखिया ने धरातल पर इसकी जांच भी की। जांच में संवेदक द्वारा पाइप लाइन तहस नहस कर दिए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने संवेदक द्वारा पाइप लाइन बिगाड़ने का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया है। वायरल वीडियो में संवेदक की संवेदहीनता को दर्शाया गया है। स्थानीय लोगों ने अविलंब पाइप लाइन की व्यवस्था सुदृढ़ कर सप्लाई पानी चालू कराने की बात कही है। बंद सप्लाइ पानी चालू नहीं होने पर आक्रोशित लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.