नींव कमजोर थी, लालच में इमारत की मंजिलें बढ़ाते गए; सत्य निकेतन पर पुलिस FIR में बड़ी वजह सामने आई
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- राजन शर्मा, नई दिल्ली दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की शिकायत पर दर्ज एफआईआर ने हादसे के पीछे कथित गंभीर निर्माण लापरवाही का खुलासा किया है। एफआईआर के मुताबिक, इमारत की नींव अतिरिक्त भार सहने की स्थिति में नहीं थी। इसके बावजूद पुरानी इमारत पर निर्माण कार्य जारी रखा गया और उस पर अतिरिक्त मंजिलें बनाई गईं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इमारत की क्षमता को लेकर जानकारी होने के बावजूद निर्माण की अनुमति कैसे मिली और जिम्मेदार लोगों ने इसे रोकने के लिए कदम क्यों नहीं उठाए। दक्षिण कैंपस थाने में एफआईआर संख्या 153/2026 एएसआई प्रफुल टोप्पो की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायत और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पुलिस ने प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.