नई दिल्ली, मई 10 -- बुरी नजर से बचने के लिए दुकान या फिर गाड़ी में नींबू-मिर्ची को लटकाना पुरानी परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और लोगों की खराब नजर नहीं लगती है। इसे विशेष रूप से लोग शनिवार या फिर मंगलवार के दिन लगाते हैं। लोग नए काम की शुरुआत के वक्त भी ऐसा ही करते हैं। हालांकि सवाल ये हैं कि क्या वाकई में नींबू-मिर्ची को टांगने से बुरी बला टल जाती है या फिर इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह भी छिपी हुई है? आइए जानते हैं कि इसके पीछे की असली वजह क्या है और इसको लेकर क्या मायने हैं?ऐसे शुरू हुई नींबू-मिर्ची लगाने की परंपरा दरअसल पुराने समय में लोग ये मानकर चलते थे कि नकारात्मक शक्तियां खट्टी और तीखी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। माना जाता था कि नींबू का खट्टापन और मिर्च का तीखापन जब मिलते हैं तो ये कहीं...