नई दिल्ली, मई 4 -- गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा नींबू पानी सुकून देने वाला होता है। लेकिन नींबू के महंगे दाम इस मजे को किरकिरा कर देते हैं। जैसे ही तेज गर्मियां पड़ना शुरु होती हैं, आप नोटिस करेंगे कि नींबू के दाम भी तेजी से बढ़ना शुरू हो जाते हैं। इसी वजह से कई घरों में नींबू आना भी बंद हो जाता है। ऐसे में अगर पहले से ही आप ये छोटी सी तैयारी कर के रख लें, तो पूरी गर्मियां आराम से नींबू पानी का मजा ले पाएंगे। फिलहाल मार्केट में नींबू सस्ते मिल रहे हैं, इन्हें ले कर आप एक प्रीमिक्स तैयार कर सकते हैं। इसमें चीनी भी रहेगी, इसलिए दो मिनट में ही नींबू पानी या शिकंजी बनकर तैयार हो जाएगी। ये प्रीमिक्स आप एक बार बनाकर रख लें, तो आराम से कई दिनों तक स्टोर कर के रख सकते हैं। गर्मियों में खूब सारे पैसे और टाइम दोनों सेव हो जाएंगे।सस्ते मिल रहे नीं...