नींबू बागवानी को मिला आठ हेक्टेयर का लक्ष्य
भदोही, अगस्त 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नींबू की बागवानी कर किसान कम लागत में ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं। इस वर्ष जिले को आठ हेक्टेयर में नींबू बागवानी का लक्ष्य मिला है। बागवानी करने वाले किसानों को 40 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। अब तक जिला उद्यान विभाग में 25 कृषकों का पंजीयन हो चुका है। नींबू की बागवानी किसानों को कम लागत में ज्यादा मुनाफा देता है।जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव ने बताया कि इस वर्ष शासन स्तर से एकीकृत बागवानी योजना के तहत सात हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। कृषक पौधा स्वयं क्रय कर लगाएंगे। बिल जमा करने के बाद शासन से करीब 40 फीसदी तक अनुदान मिलेगा। एक हेक्टेयर में लगभग 45 हजार का खर्च आता है। प्रति हेक्टेयर किसानों को 19 हजार रूपया अनुदान के रूप में मिलेगा। बताया कि रोपाई के समय नींबू पौधों के बीच की दूरी करीब चार से 4.5 मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.