नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- महिलाएं मेहंदी को लेकर बहुत ज्यादा नकचढ़ी होती हैं। वह एक से बढ़कर एक डिजाइन को चुनती हैं और सबसे अच्छे डिजाइन को लगाने के बाद उसके गहरे रंग के लिए तरह-तरह के नुस्खे को अपनाती हैं। मेहंदी के रंग को गहरा और पक्का बनाने के लिए नींबू और चीनी का घोल लगाना सबसे पुराना और असरदार नुस्खा माना जाता है। मेहंदी के हल्का सूखने पर रुई की मदद से नींबू और चीनी के घोल को लगाया जाता है। यह भी पढ़ें- भरी-भरी मेहंदी में जचते हैं हाथ, देखिए आजकल के 8 ट्रेंडी डिजाइन कहते हैं कि मेहंदी जितनी देर स्किन पर रहती है रंग उतना ही गहरा होगा और ये घोल मेहंदी पर गोंद की तरह काम करता है, जिससे मेहंदी स्किन पर देर तक चिपकी रहती है। वहीं इस घोल में इस्तेमाल होने वाला नींबू का रस एसिडिक होता है, जो मेहंदी के डाई को स्किन के अंदर तक जाने में मदद करता...