नई दिल्ली, जुलाई 1 -- नींबू के छिलके का तो कई इस्तेमाल बताया जाता है। लेकिन ये छिलके अगर सूख गए हों तो काफी सारे लोग इन्हें फेंक देते हैं। जबकि सूखे छिलके भी बड़े काम आते हैं। आप इनकी मदद से घर की सफाई के साथ ही स्किन की सुंदरता और खाने का टेस्ट भी बढ़ा सकते हैं। काफी सारे घरों में नींबू के छिलके यूज कर स्टोर तो किये जाते हैं। लेकिन ये रखे-रखे सूख जाते हैं और फिर इसका सही यूज समझ ही नहीं आता, तो लोग इसे फेंक देते हैं।। लेकिन ड्राई लेमन पील यूज करने के ये 3 तरीके बेहद काम के हैं और इन्हें नोट कर जरूर रख लें।सूखे नींबू के छिलके कैसे करें स्टोर नींबू के छिलके रस निकालने के बाद रखे-रखे सूख रहे तो उन्हें उन्हें धूप में डाल कर अच्छी तरह से सुखा लें। जब ये छिलके पूरी तरह से सूख जाए तो इन्हें बटोरकर ग्राइंडर जार में डालकर पाउडर बना लें। बस ये लेम...