नींबू के टेस्ट ने बढ़ाए गन्ने के जूस के दाम
फतेहपुर, अप्रैल 28 -- फतेहपुर। गर्मी बढ़ते ही बाजार में नींबू के दाम आसमान छूने लगे हैं। हालत यह है कि एक नींबू दस रुपये तक बिक रहा है, जिससे आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। नींबू महंगा होने का असर अब गन्ने के जूस पर भी दिखने लगा है। शहर के जूस विक्रेताओं का कहना है कि पहले जहां एक गिलास गन्ने का जूस 20 रुपये में मिल जाता था, वहीं अब 30 रुपये तक देना पड़ रहा है। दुकानदारों की मानें तो जूस में नींबू और बर्फ का इस्तेमाल जरूरी होता है, और नींबू महंगा होने से लागत बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि गर्मी में राहत पाने के लिए गन्ने का जूस सबसे सस्ता विकल्प माना जाता था, लेकिन बढ़ती कीमतों ने इसे भी महंगा बना दिया है। अगर यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में दाम और बढ़ सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.