कौशाम्बी, जून 23 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बंथरी गांव का एक युवक सोमवार रात नींद में छत से गिर गया। सिर के बल गिरने के कारण अंदरूनी चोट लगी जिससे जान चली गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। बंथरी निवासी 33 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र चतुर किसानी करता था। गर्मी के कारण सोमवार की रात खाने के बाद वह छत पर जाकर सो गया। परिजनों के मुताबिक, आधी रात के करीब नींद में उठा और दैनिक क्रिया के लिए चल पड़ा। इस दौरान समझ नहीं पाया, परिणाम हुआा कि छत से सिर के बल नीचे जा गिरा। युवक के छत से गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसके पहले ही उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर श...