अमरोहा, मई 29 -- हसनपुर, संवाददाता। नींद में छत से गिरकर रोडवेज के संविदा बस चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर महरूनिशा निवासी 40 वर्षीय कपिल पुत्र पिंकी सिंह संभल से दिल्ली के लिए संविदा पर अमरोहा डिपो की रोडवेज बस चलाता था। परिजनों का कहना है कि बुधवार रात वह घर की छत पर सोया था। रात में करीब दो बजे लघुशंका के लिए उठा और नींद में नीचे उतरने लगा। इस दौरान वह नीची मुंडेर की छत से करीब 12 फीट नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे नगर के निजी अस्पताल लेकर आए, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच...