उरई, जून 12 -- उरई। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथेरी में गुरुवार रात युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। रात करीब 2 बजे पेशाब करने नीचे उतरते समय नींद के झोंके में संतुलन बिगड़ा और वह छत से गिर पड़ा। सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में मृत घोषित किया गया।उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथेरी में गुरुवार रात घर की छत पर सो रहे 40 वर्षीय अवधेश कुमार की छत से गिरकर मौत हो गई। रात करीब 2 बजे नीचे उतरते समय वह संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे आ गिरा। सिर और चेहरे में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। मृतक के बड़े भाई संतोष कुमार ने बताया कि अवधेश रोज की तरह गुरुवार रात को भी मकान की छत पर सोया था। रात लगभग 2 बजे वह नींद के झोंके में नीचे आने लगा। तभी अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर परिजन...