गढ़वा, अप्रैल 27 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के टंडवा मोहल्ला निवासी सुरेश राम का पुत्र विनय कुमार सोमवार सुबह गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विनय अपने घर से पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ओड़नार गांव मौसी के बेटा के तिलक में शामिल होने के लिए गया हुआ था। वहां से वापस रात में ही पैदल चल दिया। उसी दौरान नींद में गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- बारात से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीसरा जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...