नींद पर भारी पड़ रही बिजली की आवाजाही, पानी की भी परेशानी
फतेहपुर, जून 12 -- फतेहपुर। दोआबा के ग्रामीण क्षेत्रो में होने वाली बिजली की समस्या से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। आलम यह है कि कहीं हर घंटे ट्रिपिंग तो कहीं पीक समय पर लो वोल्टेज की समस्या के कारण रात के समय लोगो की नींद भी पूरी नहीं हो पाती है जिससे उन्हे समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। वहीं आंधी में टूटे पोल को लगवाए जाने का कम करवाया जा रहा है हालांकि टैपिंग करके आपूर्ति दी जा रही है। छिवलहा क्षेत्र के पलिया उपकेंद्र से पोषित होने वाले चार फीडरों में बिजली की हर दस से 15 मिनट में होने वाली ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ताओं को खासी समस्याएं होती हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार होने वाली ट्रिपिंग के कारण गर्मी के साथ ही पीने के पानी के लिए परेशानियां उठानी पड़ती हैं। वहीं खखरेरू क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शाम ढलने के बाद पीक समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.