नई दिल्ली, दिसम्बर 19 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, ज्यादा स्क्रीन टाइम और अनियमित लाइफस्टाइल की वजह से नींद की समस्या आम हो गई है। कई लोग घंटों बिस्तर पर करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, हर बार नींद की गोलियों पर निर्भर रहना सही समाधान नहीं है। शरीर को कभी-कभी सिर्फ सही पोषण और सुकून देने की जरूरत होती है। श्वेता शाह एक नेचुरल आयुर्वेदिक स्लीप टॉनिक की सलाह देती हैं जिसे सोने से पहले पीने से दिमाग शांत होता है और शरीर धीरे-धीरे रिलैक्स मोड में चला जाता है। यह खास दूध शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत करता है और नींद के नेचुरल साइकिल को सपोर्ट करता है। इस स्लीप टॉनिक में सौंफ, बादाम, खसखस, इलायची, मिश्री, काली मिर्च, केसर और काली किशमिश जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। ये सभी सामग्री आयुर्वेद में मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.