नींद के झोंके में सफर, धमाके ने खोल दी आंखें
बदायूं, अगस्त 20 -- गंगा एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे में जो कार क्षतिग्रस्त हुई उसमें सवार ज्यादातर लोग नींद में थे। हादसे के दौरान अचानक हुए तेज धमाके से सबकी नींद उड़ गई। आंख खुली तो हादसे का मंजर देखकर यात्री सहम गए और मदद की गुहार लगाने लगे। कार में सवार ज्ञान बहादुर ने बताया कि लखीमपुर से निकलने के बाद उन्हें नींद आ गई थी। अचानक तेज धमाका हुआ तो उनकी आंख खुली। उनका सिर सीट से जा लगा। ज्ञान बहादुर ने बताया कि हादसा कहां और कैसे हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। कार पलटने के बाद कुछ देर तक वह खुद भी घबराए रहे। आसपास का मंजर समझने की कोशिश करते रहे। हादसे के बाद उन्हें पता चला कि कार में सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इस दौरान वह काफी डरे हुए थे और मदद पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। वहीं कार सवार पुष्पा ने कहा कि अचानक तेज धमाका हुआ तो उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.