नींद की झपकी से ट्रक में घुसी कार, चालक समेत 11 मजदूर घायल
अमरोहा, जुलाई 14 -- जोया (अमरोहा), संवाददाता। नेशनल हाईवे पर अम्हेड़ा नहर के पास सोमवार तड़के चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में चालक समेत कार सवार 11 मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमरुल निशा गांव निवासी मजदूर पंजाब से मजदूरी कर अर्टिगा कार से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के जैसे ही उनकी कार डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित अम्हेड़ा नहर के पास पहुंची, तभी चालक गुड्डू को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.