नींद की झपकी से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, चालक घायल
बिजनौर, अगस्त 4 -- हल्दौर। बिजनौर-नूरपुर मार्ग पर सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि ग्राम अम्हेड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, नूरपुर की ओर से बिजनौर जा रही कार को ऋषभ पुत्र सतीश (32 वर्ष), निवासी ग्राम माकड़ी, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर चला रहे थि। ग्राम अम्हेड़ा के समीप चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क पर डिवाइडर में स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को वाहन से सुरक्षित बाहर निकलवाया।पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। उधर थाना प्रभारी विजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.