बिजनौर, जून 5 -- हरिद्वार-नैनीताल नेशनल हाईवे पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में प्राइवेट बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार जनपद लखीमपुर खीरी से करीब 65 यात्रियों को लेकर एक प्राइवेट बस देहरादून जा रही थी। बस में सवार अधिकांश लोग रोजगार के सिलसिले में देहरादून जा रहे थे। तड़के करीब तीन बजे बस कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव रोशनपुर प्रताप के पास गागन नदी पुल के निकट डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- नींद की झपकी में डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत, 31 घायल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद ...