नींद की गोली लेता था एयर इंडिया का पायलट, उड़ान से पहले पार्टी; हवा में 300 फीट गिर गई थी फ्लाइट
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान का पायलट नींद की गोली लेता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया की आंतरिक फ्लाइट सेफ्टी रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। इससे पहले विमान के टर्बुलेंस का शिकार होने के बाद शुरू हुई जांच में पता चला है कि घटना के वक्त पायलट ने गांजा पिया था। बता दें कि एयर इंडिया का एयरबस ए320 विमान बीते 04 अगस्त को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान अचानक हवा में 300 फीट गिर गया जिससे कई यात्री घायल हो गए। बाद में विमान स्थिर कराया गया और दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हुई। जांच के दौरान पायलट ने बताया है कि उसे काफी समय से नींद ना आने की दिक्कत है। अपना पक्ष रखते हुए पायलट ने बताया है कि पारिवारिक डॉक्टर की सलाह पर वो नींद की गोली खाता है। पायलट ने यह भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.