फिरोजाबाद, मई 8 -- थाना नसीरपुर के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नई एम्बुलेस लेकर जा रहे एम्बुलेंस चालक को नींद का झौंका आने से एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस चालक कौशल पुत्र राकेश निवासी चकिया जिला चंदौसी शुक्रवार की सुबह एक नई एम्बुलेस को दिल्ली से लेकर कानपुर जा रहा था। जब उसकी एम्बुलेंस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 48 किमी के पास पहुंची ही थी तभी एंबुलेंस के चालक को नींद का झौंका आ गया। जिसके चलते एम्बुलेंस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे से एक्सप्रेस वे पर अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी हादसे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार सोलंकी ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.