नई दिल्ली, जून 2 -- आईआईटी मंडी के शोधार्थियों ने 'सेफ डैश' विकसित किया है यह तकनीक ड्राइवर की आंख-पलकों के पैटर्न को मॉनिटर करती है

सुरक्षा प्रणाली का विकास मंडी, एजेंसी। आईआईटी मंडी के शोधार्थियों ने एक नया सुरक्षा सिस्टम 'सेफ डैश' विकसित किया है, जो ड्राइविंग के दौरान नींद और थकान का पता लगाकर सड़क हादसों को रोकने में मदद करेगा।

विशेष रूप से बस और ट्रक ड्राइवरों के लिए यह सिस्टम खासतौर पर बस और ट्रक ड्राइवरों के लिए बनाया गया है, जहां नींद आने से गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। यह तकनीक रियल-टाइम में ड्राइवर की आंखों की गतिविधि और पलक झपकने के पैटर्न को मॉनिटर करती है। जैसे ही सिस्टम को लगता है कि ड्राइवर को नींद आ रही है या वह ध्यान खो रहा है, यह तुरंत अलर्ट जारी करता है।

अलर्ट के स्तर अलर्ट तीन स्तरों पर होता है, पहले चरण में चेतावन...