निहोरा नगर के 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने देखी हालत
बलिया, सितम्बर 2 -- बलिया, संवाददाता। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के निहोरा नगर में बाढ़ का पानी घरों में पहुंचने की सूचना पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मौके पर जाकर हालात देखे। मौके पर मौजूद लेखपाल और कानूनगो से पूरी जानकारी ली। लेखपाल और कानूनगो ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 24 में करीब 50 घरों में पानी पहुंच गया है, जबकि वार्ड नंबर 11 में कुछ ही घर प्रभावित हुए हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: बाढ़ से 20 हजार की आबादी प्रभावित, 47 नावों का संचालनबाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण डीएम ने लेखपाल को निर्देश दिया कि हर वार्ड में सर्वे कर यह रिपोर्ट तैयार की जाए कि कितने मकानों में पानी पहुंचा है, कितने घर सुरक्षित हैं और कितनी गर्भवती महिलाएं प्रभावित क्षेत्रों में हैं। उन्होंने सर्वे की रिपोर्ट मंगलवार शाम तक उपलब्ध कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.