निहाल तनेजा की पुण्यतिथि पर हवन व कन्या भोज
औरैया, अप्रैल 28 -- सहार, संवाददाता। कस्बा सहार स्थित विवेकानंद श्रीकृष्ण गोशाला में गो ऋषि निहाल तनेजा की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गोशाला परिसर में हवन-पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया गया, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि व गौसेवा के विस्तार की कामना की गई। हवन के उपरांत कन्याओं को भोजन कराकर सम्मानित किया गया। गोशाला समिति के महामंत्री अश्वनी पाण्डेय ने बताया कि गोशाला की स्थापना वर्ष 1993 में निहाल तनेजा ने की थी और उनके प्रयासों से क्षेत्र में गौसेवा को मजबूती मिली। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने और गौसेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमोद चौब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.