गाजीपुर, अप्रैल 1 -- गाजीपुर (करण्डा)। क्षेत्र के पुरैना गांव की रहने वाली निहारिका राय ने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर कामर्शियल टैक्स ऑफिसर बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। किसान परिवार से आने वाली निहारिका, रामाश्रय राय की पुत्री हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल कर यह साबित किया कि सच्ची लगन से कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। निहारिका अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और साधु-संतों की सेवा को देती हैं। उनका मानना है कि सादगीपूर्ण जीवन ही उनकी ताकत रहा है। उनकी उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और वे अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.