साहिबगंज, मार्च 8 -- साहिबगंज। लोकहित के एक शिष्टमंडल ने रविवार को स्थानीय कृष्णनगर जाकर यूपीएससी की परीक्षा क्रेक करने वाली निहारिका सिन्हा के पिता निरंजन सिन्हा को सम्मानित किया। शिष्टमंडल ने निहारिका के पिता को बुके देकर बेटी की सफलता के लिए बधाई देते कहा की उनके प्रेरणा के कारण ही निहारिका इस मुकाम को हासिल की और जिला व अपने शहर का नाम रौशन किया। निहारिका की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। आगे भविष्य में और कुछ बच्चे यूपीएससी क्रेक कर सकेंगे। शिष्टमंडल में ललित स्वदेशी, काशीनाथ शर्मा, कुलेन्दु प्रसाद, जनार्दन प्रसाद साह, विनय कुमार वर्मा, अभिक्रांम सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.