निहंग सिखों ने हाईवे पर शुरू किया खालसा राज टैक्स, हिमाचल प्रदेश सरकार का तगड़ा विरोध
नई दिल्ली, जून 3 -- हिमाचल प्रदेश में लगाए जा रहे एंट्री टैक्स के विरोध तेज हो गया है। खबर है कि निहंग सिख संगठनों ने बुधवार से कुल्लू-मनाली हाईवे पर कीरतपुर साहिब में मोड़ा टोल प्लाजा के निकट हिमाचल प्रदेश से आने वाले वाहनों से खालसा राज टैक्स के नाम पर स्वैच्छिक राशि एकत्रित करनी शुरू कर दी। इसकी अगुवाई निहंग संगठन तरना दल कर रहा है। तरना दल के निहंग अच्छर सिंह ने कहा कि कार समेत छोटी गाड़ियों से 100 रुपए, छोटे कॉमर्शियल वाहनों से 200 रुपए और बड़ी गाड़ियों से 300 से 500 रुपए की वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी से जोर जबरदस्ती नहीं करेंगे। निहंग ने कहा कि नेशनल हाईवे अथोरिटी आफ इंडिया जो टैक्स लेती है, उसके जरिए रोड बनाकर देती है। उससे हमें कोई नुकसान नहीं है। मगर हिमाचल सरकार गुंडा टैक्स ले रही है। उन्होंने हिमाचल और पंजाब सरकार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.