निहंग मामला: पुलिस-प्रशासन और जत्थेबंदी के बीच वार्ता जारी
देहरादून, जून 26 -- देहरादून। साथियों की रिहाई और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे निहंग जत्थेबंदी और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता जारी है। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने की बात सामने आ रही है। शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने निहंग सिख समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ गुरुद्वारा पांवटा साहिब में वार्ता की। वार्ता के दौरान निहंग अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। वहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने पांवटा साहिब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- पुलिस से भिड़े, बैरिकेडिंग तोड़ा; अपने साथियों को छुड़ाने उत्तराखंड में घुसे निहंग कैसे हुए शांत पांवटा साहिब सीमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.