रुद्रप्रयाग, जून 21 -- उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में निहंगों की स्थानीय लोगों से मारपीट और तलवारबाजी की घटना के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है। निहंगों ने आज आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने ऐहतियातन दोनों जगहों पर धारा 163 लागू की है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिए आईटीबीपी और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। बता दें कि कर्णप्रयाग के बाद रुद्रप्रयाग में भी निहंगों ने हंगामा किया था। यहां गुरुद्वारा में सेवादार से मारपीट की और यात्री को बंधक बनाया था। निहंग कर्णप्रयाग में घटना को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से स्टैंड न लेने को लेकर आक्रोशित थे। बता दें कि रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा का प्रमुख केंद्र है। यहीं से यात्रा बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए निकलती है। वहीं, चमोली जिले का कर्णप्रयाग हेमकुंड साहिब और बदरीना...