हाथरस, दिसम्बर 20 -- हाथरस। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए निःस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि निस्वार्थ सेवा संस्थान प्रत्येक वर्ष शीत ऋतु में गरीब, असहाय एवं सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले लोगों को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है। इसी क्रम में रोटी बैंक परिसर में कंबल वितरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने निःस्वार्थ सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना की। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि रोटी बैंक के माध्यम से प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। समय समय पर कंबल, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.