कोडरमा, मई 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद की बैठक रविवार को झुमरीतिलैया में हुई। बतौर मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र उत्थान में योगदान देना है। भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर कैलाश राणा ने कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करना है। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा और संचालन सचिव विमल पचीसिया ने किया। मौके पर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें संरक्षक- मधुसूदन दारूका, सुरेश जैन, नारायण सिंह, कुंज बिहारी त्रिवेदी बनाए गए। इसके अलावा अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष- कैलाश चौधरी और राधेश्याम शुक्ला, सचिव- विमल कुमार पच्चीसिया, सहसचिव- विकास सेठ, संस्कार प्रमुख- डीएसपी एमआर भार्गव, ...