सहारनपुर, फरवरी 28 -- प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार व होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा कोर विभाग के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डन हमेशा निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। पर्वों और आपदाओं की स्थिति में पुलिस-प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। उन्होंने नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डनों के कार्यों की प्रशंसा की। नागरिक सुरक्षा कोर के कार्यालय परिसर में होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति शामिल हुए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा के वार्डनों के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद पड़ोसी मुल्क के साथ युद्ध की स्थिति बन गई थी तो पूरे देश व प्रदेश ने देखा है कि वार्डनों ने सफलता पूर्वक मॉक ड्रिल की। इसके साथ ही युद्ध की स्थिति नागरिकों को बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.