निस्वार्थ भाव से बच्चों को मुफ्त शिक्षा दे रहे सेवानिवृत्त शिक्षक बुधराम
सराईकेला, सितम्बर 10 -- सरायकेला। खरसावां प्रखंड के बड़ा आमदा निवासी सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक बुधराम गोप (62) आज उन तमाम लोगों के लिए उदाहरण बन चुके हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। वे बिना किसी सैलरी या लालच के पूरी तरह नि:स्वार्थ भाव से बच्चों का भविष्य संवारने में जुटे हैं। बुधराम गोप पिछले साल ही उत्क्रमित हाईस्कूल कृष्णापुर से प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।
बुधराम गोप का संघर्ष उम्र के इस पड़ाव में भी उनका हौसला देखने लायक है। वे अपने गांव बड़ा आमदा से रोजाना 7 किलोमीटर दूर खरसावां स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने जाते हैं। रास्ता चाहे जैसा भी हो और मौसम चाहे जो हो, बच्चों को शिक्षा देने का उनका संकल्प कभी नहीं डगमगाता। इस लंबे सफर की थकान भी बच्चों के चेहरों की मुस्कान और उनके स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.