संभल, जुलाई 20 -- सरकारी विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय तथा अन्य प्रतिष्ठित सरकारी शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से निस्वार्थ एक पहल टीम ने सोमवार को निशुल्क कोचिंग के लिए चयन परीक्षा आयोजित की। ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया। गोविंद बल्लभ पंत कंपोजिट विद्यालय में आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत 103 विद्यार्थियों में से 90 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय एवं अन्य सरकारी विद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं के लिए पूरी तरह निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, संस्था पिछले...