प्रयागराज, मई 2 -- संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछले दिनों आए 51 मामलों की 17 जिला स्तरीय अफसरां से जांच कराई, जिसमें 10 ऐसे प्रकरण पाए गए जिनके निस्तारण में लापरवाही बरती गई थी। डीएम ने असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की है। जिसमें चार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि पांच को चेतावनी और एक पर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। अवर अभियंता जलकल विभाग आशीष लेखपाल सदर देवांशु मुखर्जी, जेई जलकल विभाग नगर निगम बिशलेंद्र नाथ, राजस्व निरीक्षक नगर निगम चंद्रशेखर ओझा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर आजाद, उप निरीक्षक सुनील प्रसाद, राजकीय आस्थान लिपिक विनोद कुमार गौड़, राजस्व लेखपाल सदर कैलाश मिश्रा, राकेश कुमार को चेतावनी जारी की है। वहीं, लेखपाल सदर विवेक सिंह पर विभागीय...