बलरामपुर, मार्च 15 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। तुलसीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सेखुईनियां कला में कई लाख रुपए की लागत से कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है। कूड़ा के स्थाई समाधान के साथ पंचायतों को स्वच्छ बनाने का राह है, लेकिन यह मंशा अब तक धरातल पर पूरी नहीं हो पाई है। इस केंद्र पर कभी भी गांव से कूड़ा उठाकर कूड़ा निस्तारण केंद्र में नहीं डाला गया है। ग्राम पंचायत सेखुईनिया कला में निर्मित आरसीसी डंपिग सेंटर कूड़ा घर शोपीस बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से आज तक उसमें कूड़ा रखा ही नहीं गया, जिससे उसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही गांव में नियमित साफ सफाई न होने से कचरा फैलने से गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गांव के बाहर बनाए गए कूड़ा घर की स्थिति बहुत दयनीय है। कूड़ा घर केवल कागजी खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.