धनबाद, फरवरी 23 -- धनसार बीएम कालोनी एवं अशोक नगर से श्याम भक्तों की टोली ने रविवार को गाजे बाजे के साथ निसान शोभा यात्रा निकाली। यह निसान है खाटू वाले का इसको हाथों में उठा लेना., तेरा काम नहीं है रुकने वाला...खाटू को श्याम रंगीला रे, खाटू को श्याम रंगीलो.. श्याम तेरे भजनों में मस्ती का खजाना है, यह मस्ती उसे मिलती जो तेरा दीवाना है....फाग़ आयो रे श्याम धनी बुलायो रे... भजनों के धुन पर श्याम भक्त नाचते झूमते हुए धनसार मोड़, बस्ताकोला, भगतडीह, कतरास मोड़ होते हुए झरिया धाम पहुंचे। जहां पर पंडित कैलाश पाण्डेय ने बारी बारी से निसान अर्पित कराया। धनसार बीएम कालोनी से 121 निसान और अशोक नगर से 101 निसान अर्पित किया गया। श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर कमेटी की ओर से सभी भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.