नई दिल्ली, मई 28 -- नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता निसान ने भारतीय बाजार से बाहर निकलने से जुड़ी तमाम अटकलें खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि वह यहां अपना कारोबार बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। जापानी कंपनी निसान की भारतीय अनुषंगी निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि भारतीय बाजार से बाहर जाने की कोई भी योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि असलियत में कंपनी 2027 की शुरुआत तक भारतीय बाजार में तीन नए उत्पाद पेश करने की योजना बना रही है और इस साल 20 नए डीलरशिप जोड़ने का भी इरादा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.