गिरडीह, अगस्त 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार ने सोमवार को जेपीएससी-जेएसएससी, सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों की आवाज को नैतिक समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक परीक्षा की नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य और निष्पक्ष नियुक्ति प्रक्रिया की लड़ाई है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। संजीव कुमार ने सरकार के 98 प्रतिशत मांगें मानने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दो प्रमुख मांगें ही नहीं मानी गईं तो 98 प्रतिशत कैसे पूरी हुई। छात्रों की मुख्य मांगें हैं कि ब्लैक लिस्टेड कंपनी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द हों, पूरे मामले की सीबीआई जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई के साथ पारदर्शी नियुक्...